बोकारो, अगस्त 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के पंचायत सचिव रामविलास रविदास का सोमवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति व परिवार गण को इस दुख की घड़ी मे सांत्वना के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपायुक्त सहित जिले के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसी ने कहा कि पंचायत सचिव कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पंचायत विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ सहित अन्य मौजूद थे। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.