देवघर, फरवरी 2 -- सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव हृदय नारायण वर्मा का निधन शनिवार को हृदय गति रूक जाने से हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनकर प्रखंड व अंचल कर्मियो में मायुसी छा गई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर गहरी संवेदना प्रकट की गई। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सारवां पहुंचे डीपीआरओ रणवीर सिंह भी शोक सभा में शामिल हुए। बाद में डीपीआरओ, बीडीओ रजनीश कुमार व सीओ राजेश कुमार साहा के साथ मृतक का घर भंडारो जाकर परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया एवं आगे मदद का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.