पाकुड़, अक्टूबर 13 -- प्रखंड कार्यालय में वर्षों से पदस्थापित पंचायत सचिव लिट्टीपाड़ा निवासी दिनेश भंडारी की मृत्यु बीते दिनो ईलाज के दौरान हो गई थी। उनके असामयिक मृत्यु पर प्रखंड प्रांगण में सोमवार को शोक सभा का आयोजन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोती लाल हांसदा सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारियों ने दो मिनट मौन धारण कर शोक व्यक्त किया और उनके दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की। मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्व. दिनेश भंडारी एक अच्छे एवं कर्तव्यनिष्ठ पंचायत सचिव के रूप में प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में सेवा दी थी। परन्तु अब वे हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.