गिरडीह, दिसम्बर 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के सापामारन और लालबाजार के पंचायत सचिव, अम्बेश्वरी बाबा समाधि के समीप किराए के मकान में रह रहे रामचंद्र वर्मा के कमरे का पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने कुछ दस्तावेजों की चोरी कर ली। कुछ कागजात कमरे में बिखेर दिया। इस घटना के बाबत पंचायत सचिव वर्मा ने धनवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि अपनी सुविधा मुताबिक, दोनों पंचायतों की रोकड़पंजी, अभिलेख आदि कागजात पंचायत सचिवालय से लाकर अपने उक्त किराए के कमरे में रखते थे। शनिवार को अपने जरुरी काम से वे अपना घर सरिया कोयरीडीह गए थे। सोमवार को वापस आये तो किराए के मकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और कागजात बिखरे पड़े थे, कुछ कागजात गायब भी बताया गया है। वर्मा ने पुलिस से उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। पु...