आगरा, दिसम्बर 2 -- ऑनलाइन उपस्थिति, दूसरे विभागों के सौपे गये दायित्वों को हटाने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघर्ष समिति ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, रजनीश यादव, आशीष पटेल ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया है। मंगलवार को भी प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक काली पट्टी बांधकर सभी विरोध प्रदर्शन किया गया। इन्होंने बताया कि इसके अलावा पंचायत सचिवों पर थोपे गये अन्य कार्यों का भी विरोध किया जाएगा। एक बजे के बाद खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। पांच दिसंबर को सभी विभाग ग्रुप को छोड़कर विरोध जताएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.