पीलीभीत, दिसम्बर 6 -- अमरिया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन इकाई ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सचिवों पर लगातार बढ़ाए जा रहे गैर विभागीय कार्योँ, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और संसाधनों की कमी से कार्यकुशलता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संगठन ने चेताया कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो ग्राम पंचायत प्रशासन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर असर पड़ेगा। ज्ञापन में बताया गया कि एक ग्राम पंचायत सचिव के पास सामान्यत: चार से नौ ग्राम पंचायतों का कार्यभार होता है। ऐसे में किसी एक निर्धारित स्थान एवं समय पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना पूर्णत:अव्यवहारिक है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम विकास अधिकारी ...