अयोध्या, दिसम्बर 1 -- ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का शुरु हुआ विरोध बीकापुर, संवाददाता। पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली तथा अतिरिक्त विभागीय कार्यभार के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह को पत्र भेजकर कहा है कि बीते तीन नवम्बर के शासनादेश के तहत ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किया जाना वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि सोमवार से चार जनवरी तक सभी पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। पांच दिसम्बर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। 10 दिसम्बर से सच...