बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। शासन की की ओर से पंचायत भवन (पंचायत सचिवालय) में राजस्व विभाग के लिए अलग कमरा दिए जाने, कमरा नहीं होने पर निर्माण कराए जाने का फरमान जारी किया गया है। साथ ही लेखपालों को पंचायत सचिवालयों में अनिवार्य रूप से बैठने का निर्देश दिया गया है। इस नई व्यवस्था से ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, खतौनी का नकल निकालने सहित अन्य रिपोर्ट के लिए तथा कृषि सहित अन्य सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए लगने वाले प्रपत्रों के लिए उन्हें तहसील मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत सचिवालय में ही बैठकर लेखपाल पंचायत संबंधित कार्य निस्तारित करेंगे। ग्रामीणों को अब लेखपाल से मुलाकात करने काफी सहूलियत मिलेगी। अब से पहले पंचायतों में लेखपाल के बैठने की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों के साथ लेखपालों को भी परेशानी...