मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मोतिहारी । तेतरिया प्रखंड के मधुआहा वृत व सेमराहा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद रिजवान अंसारी के वेतन से कटौती की गयी है। उन पर आरोप है कि कार्यक्रम पदाधिकारी तेतरिया से धमकी भरे लहजे में बात करते अनुशासनहीनता का परिचय देना। इसके अलावा गूगल मीट के दौरान जिला स्तरीय समीक्षा में बार बार अनुपस्थित होना है। डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने अनुशासनहीनता के आरोप में पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद रिजवान अंसारी के तीन वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगाने के साथ तीन वर्ष तक मूल मानदेय से 15 प्रतिशत तक कटौती की गई है। इसके पूर्व भी कई पंचायत रोजगार सेवक के वेतन से कटौती की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...