भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले की विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर रिक्त स्थलों की सूची जिला को उपलब्ध कराते हुए अपडेट स्थिति बताने को कहा है। साथ ही मतदाता सूची की तैयारी संबंधित कार्यक्रम भी भेजा गया है। विभाग में अटकलें लगाई जा रही है कि मई या जून में तमाम रिक्त पदों पर एक साथ पंचायत उप चुनाव हो सकता है। क्योंकि मई के पहले पखवाड़े में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। आयोग ने भेजी सूची में बताया कि भागलपुर में मुखिया के पांच, सरपंच के एक, पंसस के एक, वार्ड सदस्य के 13 और पंच के 26 पद रिक्त हैं। यानी कुल 46 पद रिक्त है। आयोग के मुताबिक कहलगांव में लगमा और नंदलालपुर, सन्हौला में तेलौंधा, सबौर में परघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.