नोएडा, अक्टूबर 3 -- दादरी, संवाददाता। रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार को भूखंड के विवाद में चल रही पंचायत में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। रामपुर फतेहपुर गांव में तेजवीर फौजी और भरत सिंह के बीच भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौच और कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस घटना में शामिल एक आरोपी अंकित कसाना निवासी रामपुर फतेहपुर को गिरफ्तार किया। इससे पहले पांच लोगों को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.