कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक बार फिर पंचायत स्तर पर राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई है। इस महाअभियान की औपचारिक शुरुआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से हुई है, जो 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत जिले के सभी अंचलों, मौजों और राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां रैयतों से सीधे आवेदन लेकर भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अपर समाहर्ता डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान में खासकर भूमि सुधार से जुड़े तीन प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसमें नामांतरण से वंचित रह गए रैयतों के आवेदन लिए जाएंगे, पूर्व में दिए गए नामांतरण आवेदनों का निपटारा किया जाएगा तथा उत्तराधिकारी से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही आपसी सहमति से ...