नोएडा, फरवरी 5 -- रबूपुरा। अतिरिक्त मुआवजा और दस प्रतिशत आबादी भूखंड आदि विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू(कृषक शक्ति) ने गुरुवार को रौनीजा अंडरपास के पास पंचायत का आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का मुद्दा उठाया। महापंचायत में पहुंचे यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि 28 फरवरी से मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य मांगों पर अधिकारियों ने जल्द संगठन की बैठक कराने का वादा किया। इस पर किसानों ने कहा कि दो मार्च तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.