हजारीबाग, दिसम्बर 12 -- इचाक प्रतिनिधि बरका कला पंचायत मुख्यालय से लोटवा गांव जाने के लिए ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मुख्यालय से जंगल के रास्ते लोटवा गांव की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। लेकिन रास्ता कच्चा और दुर्गम होने के कारण लोगों को इचाक बाजार एनएच 33 होकर 25 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को समय और खर्च दोनों की मार झेलनी पड़ता है। साथ ही लोटवा गांव के छात्र-छात्राओं को पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते जोखीम के साथ आना जाना करते हैं। ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद मेहता, बसंत नारायण मेहता, कामेश्वर प्रसाद मेहता, संतोष प्रसाद मेहता समेत अन्य ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग उठाई है कि पंचायत सचिवालय से जंगल मार्ग होकर लोटवा गांव तक पक्की सड़क का निर्माण होने से लोगों को सम...