हरदोई, फरवरी 8 -- कछौना, संवाददाता। आसन्न पंचायत चुनावों के मद्देनजर ग्राम पंचायत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद इन दिनों तेज हुई है। लिस्ट में डुप्लीकेट वोटरों की बड़ी संख्या को फीडिंग के जरिये दुरुस्त किया जा रहा है। इस कार्य में ब्लॉक कर्मी दिन रात जुटे नजर आ रहे हैं। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तिथियों पर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर सत्ता के गलियारों तक सुगबुगाहट तेज है। चुनाव से पूर्व पंचायत वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने में प्रशासनिक कवायद भी तेज नजर आ रही है। बीते तीन दिनों से स्थानीय विकास खण्ड पर पंचायत मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट मतदाताओं के आधार फीडिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस ब्लॉक की कुल 41 ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट में 60 हजार से अधिक दर्ज डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की जा रही है। इस कार्य में एडीओ पं...