हरिद्वार, फरवरी 4 -- ग्राम पंचायत की भूमि को लेकर बहादराबाद क्षेत्र में एक बार फिर विवाद गहरा रहा है। पंचायत भूमि के कथित हस्तांतरण को लेकर ग्राम प्रधान ग्रामीणों के निशाने पर आ गए हैं। आरोपों से आक्रोशित ग्रामीण मामले को प्रशासन तक ले जाने की चेतावनी दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की खसरा संख्या 325 की करीब 15 बीघा भूमि का हस्तांतरण कर उसे खसरा संख्या 371 और 373 में दर्ज किया गया था। उस समय भी इस कार्रवाई पर सवाल उठे थे। ग्रामीणों ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए आपत्ति जताई थी। यही मामला बार चर्चा में है। इससे गांव में नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि का हस्तांतरण किया गया, उसका उपयोग ग्राम पंचायत और गांव के सार्वजनिक हित में नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि उक्त भूमि क...