बलिया, जनवरी 1 -- बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर उपकरण समेट ले गये। इस मामले में ग्राम प्रधान रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रात में पंचायत भवन का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री, हार्ड डिस्क, सीपीयू, कम्प्यूटर बैट्री, सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरा, प्रिंटर आदि सामान लेकर चले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...