कटिहार, जनवरी 30 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के कमरोल पंचायत भवन में गुरूवार को दोपहर बाद दो बजे तक ताला लटका रहा। आरटीपीएस कार्यालय में भी ताला लटका हुआ रहा। पंचायत भवन व आरटीपीएस काउंटर बंद रहने के कारण अपने काम से आए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को अपना काम कराने की सुविधा देने के उद्देश्य से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। पंचायत भवन अक्सर बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सभी कर्मी को उपस्थिति बायोमैट्रिक्स से बनाना है। पंचायत भवन बंद रहने को लेकर मुखिया से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...