जौनपुर, दिसम्बर 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक के गोधना गांव में नव-निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शुक्रवार को पूर्व आईजी सीआरपीएफ एमपी सिंह ने की। कहा कि गांवों में बनने वाले पंचायत भवनों का उपयोग विवादों को सुलझाने में किया जाना चाहिए। हमारे पूर्वज बड़े से बड़े तनाव को पंचायत की बैठक में हल कर लेते थे, इसलिए आज भी गांव के लोग आपसी मतभेद बैठकर दूर करें। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि यह पंचायत भवन गांव के विकास को नई दिशा देगा। ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि ब्लॉक का यह सबसे सुंदर पंचायत भवन है और वे अपने स्तर से गांव के विकास कार्यों में सहयोग देते रहेंगे। समारोह को समाजसेवी आशुतोष सिंह, डीआर सिंह, चेयरमैन फिरोज खान, वंशलोचन सिंह, सीबी सिंह आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.