मुरादाबाद, फरवरी 22 -- मुरादाबाद। कंपनी बाग स्थित पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की शुरुआत हो गई है। जो शाम तक चलेगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय नीरज तिवारी हैं। शिविर में पारिवारिक, राजस्व, श्रम, महिला एवं बाल अधिकार समेत विभिन्न मामलों में निःशुल्क विधिक परामर्श दिया जा रहा है व पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। शिविर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैय्यद माऊज़ बिन आसिम, मंडलायुक्त आनंजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तपस्...