चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी ब्लाक क्षेत्र के मुकुंदपुर में पंचायत भवन के चल रहे निर्माण कार्य को कानूनगो ने रुकवा दिया है। प्रधान भूरी देवी ने इस संबंध में डीएम व कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर कानूनगो पर सगे संबंधियों को अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है। बताया कि संबंधित जमीन में पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव किया गया था। जिसमें लगे कुछ वृक्षों का मूलांकन कराते हुए नीलामी के तौर पर धनराशि जमा कराई गई। तहसीलदार ने भी निर्माण को लेकर रिपोर्ट दे दी। इसके बाद निर्माण शुरू कराया गया। लेकिन हल्का कानूनगो ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। आरोप लगाया कि कानूनगो अपने सगे संबंधियों को अवैध कब्जा कराने की नियत से उसे परेशान कर रहे है। मांग किया कि इस मामले में कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...