दुमका, जनवरी 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी एवं गुमरो पंचायत का दौरा करते हुए पंचायत भवन, संचालित योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ अजफर हसनैन ने आमगाछी पंचायत भवन का निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन बंद पाया गया। जिसपर बीडीओ ने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक एवं भीएलई को स्पष्टीकरण पूछा गया। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर करवाई हेतु जिला को लिखा जाएगा। वहीं गुमरो पंचायत भवन का सघन निरीक्षण किया गया। जिसमें योजनाओं की अभिलेख सहित 15 वीं वित्तीय आयोग से संचालित योजनाओं की भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अभिलेख संधारण सहित कई प्रकार के खामियां पाई गई। वहीं पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा था। जिसपर बीडी...