मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- सकरा। गन्नीपुर बेझा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि मो. दुलारे ने बताया कि ढाई करोड़ से पंचायत भवन का निर्माण होना है। भवन बन जाने के बाद एक ही छत के नीचे बैठकर पंचायत के काम का निबटारा होगा। आमलोगों को किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिला पार्षद अनिल कुमार, पूर्व जदयू अध्यक्ष शंभूशरण मिश्र एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.