कोडरमा, फरवरी 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कटाहाडीह पंचायत भवन का बुधवार को बीडीओ गौतम कुमार ने औचक निरीक्षण किया। फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं प्रक्रियाधीन ज्ञान केंद्र से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए योजना पंजी एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा योजनाओं से संबंधित अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, क्षेत्र में संचालित प्रमुख योजनाओं का स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.