सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के 11 में से अख्ता पूर्वी एवं घरवारा पंचायत में पंचायत भवन कार्यालय नहीं है।जिस कारण उक्त दोनों पंचायतों में प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मचारियों एवं आम जनता को आवश्यक कार्य करने में परेशानी हो रही है। जबकि प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र हरपुर पीपरा पंचायत में ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो सका है। बीडीओ रीतेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र 10 पंचायतों में भूमि के अभाव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी,रमनगरा, ससौला,अख्ता उत्तरी, नरहा, कोठिया राय, मोहनी मंडल पंचायतों में पूराने पंचायत चुनाव कार्यालय में ही पंचायत स्तर का कार्य सम्पादित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.