गाजीपुर, जनवरी 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अब ग्रामीणों को लेखपाल से मिलने के लिए तहसील की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने सभी राजस्व लेखपालों को गांव में ही रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सभी पंचायत घरों में लेखपाल के रहने के लिए एक कमरा बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित पंचायत भवन में लेखपाल के लिए एक अलग कमरा बनाया जाएगा। पंचायत भवनों में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार लेखपाल के रहने और बैठने की व्यवस्था होगी। जहां पंचायत भवन नहीं हैं या कमरों की कमी है, वहां नए कक्ष के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से भूमि संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन, खतौनी की नकल, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से जुड़े सत्यापन जैसे कार्यों में तेजी आएगी। ग्रामीणों को छोटी-छोटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.