गढ़वा, फरवरी 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कांडी पंचायत मुख्यालय में आयोजित चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। 18 से 21 फरवरी तक चले इस सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की रणनीति साझा की गई। प्रशिक्षण के दौरान सर्वसम्मति से राणाडीह मुखिया ललित बैठा को प्रशिक्षण अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से 16 मुखिया, 9 पंचायत सचिव और 47 पंचायत सहायकों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर महताब आलम और बीपीएम (पंचायती राज) एजाज अंसारी ने प्रतिभागियों को विभागीय बारीकियों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण ले रहे पंचायत सहायक अजित सिंह ने सरकार के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.