मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारू के छात्र रंधीर कुमार के इंटर में साइंस जिला टॉपर बनने पर गुरुवार को स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रखंड के उतरी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रोहितचंद्र ठाकुर उर्फ सुकूल ठाकुर, प्रभारी हेडमास्टर अनिल कुमार, पूर्व मुखिया मो. एहसान, अरुण पासवान, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु पासवान, सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह, बिगू पासवान, दिलीप कुमार शुक्ला, पांचू राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.