बोकारो, फरवरी 5 -- गोमिया। प्रखंड के पडरिया गांव के राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र रितेश कुमार यादव बीएसएफ की जीडी परीक्षा पास कर अपने गांव पहुंचे। गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर में आशीर्वाद लिया। इनको 157 बटालियन मिला। गोमिया पहुंचने पर स्थानीय मुखिया बलराम रजक सहित ग्रामीणों गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय के नारे लगे। रितेश ने कहा कि मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। यहां तक पहुंचने के लिए परिजनों और गांव वालों का सहयोग मिला। उप मुखिया अनिल यादव, मुकेश यादव, लखन यादव, रामचंद्र यादव, मदन यादव, संतोष यादव, देव कुमार, गणेश यादव, मंटू यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.