बोकारो, मार्च 10 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के जुड़ामना में 15वें वित्त आयोग द्वारा स्वीकृत 200 फीट नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को मुखिया विजय कुमार रवि व पंसस शांति देवी सहित अन्य ने संयुक्त रूप किया। मुखिया ने कहा कि 15वें वित्त के साथ साथ जिला की विभिन्न योजनाओं से चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर हैं। कालेश्वर रविदास, लोकनाथ महतो, नूनुचंद तुरी, खगिया देवी, सुमन देवी, तारा देवी, सोनिया देवी, खेमिया देवी, चांदो देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.