गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- गाजियाबाद। जनपद के प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधियों को सोलर पैनल लगवाने होंगे। यह निर्देश पंचायती राज अधिकारी ने जारी किए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रत्येक पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को पांच - पांच सोलर पैनल लगवाने होंगे। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर योजना का प्रचार - प्रसार करने के लिए शिविरों का आयोजन करना होगा। अधिकारी ने बताया कि बताया कि जिले पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाए जा रहे है। इस योजना में लोगों को सब्सिडी पर सौर पैनल का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के घर बैंक से लोन कराकर सोलर पैनल स्थापित किए जाने है। इसमें एक किलोवाट से लेकर पांच किलोवाट तक के सोलर पैनल लोगों की छतो...