औरंगाबाद, फरवरी 20 -- विभिन्न प्रखंडों के मुखिया, पंचायत सचिव आदि ने लिया भाग फोटो- 20 फरवरी एयूआर 2 कैप्शन- जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में शामिल लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य पंचायत संसाधन केंद्र पंचायती राज विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद के सभागार में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी एवं कर्मियों को राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण की शुरुआत 12 फरवरी से हुई है। शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह और पंचायती राज संस्थापर मुखिया, पंचायत सचिव और जीविका दीदी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गोह से संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव, जीविका दीदी शामिल हुई। प्रशिक्षक के...