पटना, फरवरी 11 -- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिलाने में देश भर में बिहार शीर्ष स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 4,35,896 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) के 9 विषय, ई-ग्राम स्वराज, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण, प्रखंड पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) निर्माण, जिला पंचायत विकास योजना निर्माण (जेडपीडीपी), पंचायत ई-ग्राम कचहरी सहित अन्य प्रमुख एवं प्रासंगिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। इस उपलब्धि पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरियों के प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के क्षमता संवर्धन के प्रति विभाग प्रतिबद्ध है। बदलते परिवेश में प्रशासन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.