लातेहार, जनवरी 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। कामता पंचायत सचिवालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक मुखिया नरेश भगत की अध्यक्षता में हुई। संचालन पंसस अयुब खान ने की। बैठम में वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, प्रधानाध्यापक, जल सहिया उपस्थित हुए। सभी विभागों की बारी बारी से समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पांच माह से पोषाहार की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। केंद्र में पानी बिजली और शौचालय की समस्या, भवन जर्जर होने जैसे समस्याओं से अवगत कराया। प्रधानाध्यापकों ने स्कूल में पानी समस्या, बाउंड्री, वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा कर उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। बैठक में आए कई समस्याओं को पंचायत फंड से समाधान करने तथा बीडीओ को पत्राचार से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.