चमोली, दिसम्बर 11 -- पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत भगोती तथा नारायणबगड़ में शुरू हो गया है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू हुए इस पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को अभिमुखीकरण एवं क्षमता विकास,त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। केयर एंड नीड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष एसके डिमरी, मास्टर ट्रेनर गिरीश नौटियाल, गिरीश चमोला, पीसी पाण्डेय, हरेंद्र सिंह नेगी, लीलाधर जोशी, ऋतिक, केदार देवराड़ी, महावीर नेगी द्धारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.