दुमका, फरवरी 12 -- मसलिया, प्रतिनिधि।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों एवं कर्मियों का प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी राजेन्द्र हांसदा ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को उनके पंचायत के प्रति दायित्व को बताया। मौके पर पंचायत सहायकों को कहा कि पंचायत किया है। मौके पर झारखंड पंचायती राज के संरचना में शक्तियां के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पेसा कानून से संबंधित ग्राम सभा की सर्वो उच्चता, संसाधन का अधिकार, विकास योजनाओं की स्वीकृति, भूमि अलगाव पर रोक, नशीले पदार्थो बक नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत सहायक से संबंधित विभागीय नियमावली के बारे भ...