औरंगाबाद, जनवरी 7 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन बुधवार को ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने पंचायत मुखिया सीमा अग्रवाल और पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सीमा अग्रवाल ने की जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि गोविंद अग्रवाल और पुष्कर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रकाश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, प्रमोद भगत, बिजय शौण्डिक, सुबोध अग्रवाल, बीडीओ मोहम्मद यूनिस सलीम, सीओ हरिहरनाथ पाठक, थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार, अवर निरीक्षक निधि कुमारी, बीपीआरओ मनोज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मणि प्रसाद गुप्ता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और वार्ड सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने वि...