बाराबंकी, नवम्बर 26 -- बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई नई पहल के तहत बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित चौपालों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, रुपये के लेन-देन, चकमार्ग, नाली आदि से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें से चार प्रमुख मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इनमें थाना बड्डूपुर के ग्राम बुढ़ना में पैतृक संपत्ति विवाद, थाना जैदपुर के ग्राम रसूलपुर में शौचालय का पानी खेत में गिराने को लेकर उत्पन्न विवाद, थाना सफदरगंज के ग्राम केलापुर में कॉलोनी निर्माण को लेकर चला आ रहा विवाद व थाना घुंघटेर के ग्राम सिरसईपुर में पारिवारिक भूमि वि...