लखनऊ, मार्च 23 -- मोहनलालगंज। पंचायत चुनाव में शराब बांटने वालों को वोट न दें। साथ ही नशा न करने का संकल्प करें। यह बात पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मोहनलालगंजह के सिसेंडी में पूर्व ग्राम प्रधान राजेश जायसवाल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कही। इस मौके पर फगुहारों ने होली गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सिसेंडी में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने होली गीत गा रहे लोगों से नशा न करने व दहेज विरोधी गीत गाने की अपील की। इस दौरान लोगो ने फूल की होली खेली। कार्यक्रम में पूर्व सीएलडीएफ चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.