रामपुर, दिसम्बर 16 -- पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां रफ्तार पकड़ चुकी हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब आपत्तियों के लिए 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण के बाद पंचायत चुनाव में जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1361661 पर पहुंच गई है, जो वर्ष 2021 की मतदाता सूची से 54 हजार अधिक है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले जिले में 1307620 मतदाता दर्ज थे। सूची के सत्यापन कार्य के दौरान नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 148395 मतदाताओं के नाम हटाए गए और 202436 नए मतदाता जोड़े गए। इस प्रकार जिले में कुल 54041 मतदाता बढ़ गए हैं। स्वार ब्लाक में सर्वाधिक 12896 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। सबसे कम चमरौआ ब्लाक में 6033 मतदात...