बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : पंचायत चुनाव में पहली बार होगा ईवीएम का इस्तेमाल, तैयारी में लगा चुनाव आयोग कई बदलावों के साथ अनोखा होगा 2026 का पंचायत चुनाव जिले के कई पंचायत प्रतिनिधियों को बदलना होगा स्थान आरक्षण रोस्टर का नए सिरे से हो रहा निर्धारण फोटो: जिला परिषद : जिला परिषद का प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2026 में पंचायत चुनाव होना है। होने वाला संभावित पंचायत चुनाव इस बार कई बदलाव का साक्षी बनने वाला है। पंचायत चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा। इसकी तैयारी राज्य चुनाव आयोग की ओर से शुरू हो चुकी है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मल्टी पोस्ट ईवीएम चुनाव में लगाया जाएगा। मल्टी पोस्ट ईवीएम एकदम से नया होगा। सीयू यानि कंट्रोल यूनिट तो एक ही होगी, लेकिन ...