देहरादून, जून 25 -- देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जुगरान ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सभी राजनीतिक दलों और पक्षकारों से विचार- विमर्श के बाद मानसून सीजन के बाद कराए जाने पर सहमति बनानी चाहिए। जुगरान ने कहा कि चूंकि अभी यह मसला हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए न्यायालय को भी मानसून सीजन में चुनाव ना कराने का सुझाव देना चाहिए। कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं और मानसून सीजन में नदी-नाले उफान पर रहते हैं। इसके साथ ही राज्य में भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं में बीते वर्षों में इजाफा भी हुआ है। इससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों की जान माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, चुनाव तो बरसात बाद भी हो सकते हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.