मऊ, जनवरी 8 -- मऊ। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कराने की समय सारणी जारी की गई है। इसकी जानकारी डीएम प्रवीण मिश्रा ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि दावे/आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के साथ संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन/निस्तारण 7 जनवरी से 20 फरवरी तक होगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी, मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कारवाई की अवधि 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक होगा। मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्...