बुलंदशहर, जनवरी 5 -- जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की प्रगति एवं बूथ अध्यक्षों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि पंचायत चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी और सक्रिय नेताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर पर जनहित की लड़ाई तेजी से लड़ेंगे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा स्तर पर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर अलग-अलग समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठकें आगामी 15 दिनों के भीतर संपन्न कराने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.