विकासनगर, जून 21 -- पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर पंचायत चुनाव जल्दबाजी में करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव से पूर्व आरक्षण की विसंगतियां दूर की जानी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार आरक्षण की विसंगतियां दूर किए बिना ही पंचायत चुनाव कराने पर आमादा है। जबकि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। सेलाकुई में मीडिया से वार्ता करते हुए शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर पहले सरकार ने होमवर्क पूरा नहीं किया और अब जब मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में था तो आनन-फानन में चुनाव की तिथि घोषित कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मनचाहा लाभ पाने के लिए आनन-फानन में पंचायत चुनाव करा रही है। जबकि याचिकाकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.