शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- तिलहर। अपना दल(एस) की एक बैठक आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुई जिसमें गांव गांव सदस्यता अभियान चलाने एवं पंचायत चुनाव की रूपरेखा जानने के निर्देश दिए। निजामगंज मोहल्ला स्थित जिला महासचिव सूर्य कुमार एडवोकेट के आवास पर जिला अध्यक्ष सुनील पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष बरेली परिक्षेत्र दानिश जीशान खान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाएं। जिला महासचिव सूर्यकुमार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार, राजीव पटेल, अजय कठेरिया, सर्वेश गंगवार, कंचन गंगवार, अंशु गंगवार, शुभम सक्सेना, बहोरन राठौर, देवेंद्र गंगवार, अंजू गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.