हापुड़, दिसम्बर 21 -- पंचायत चुनाव का समय जैसे जैसे निकट आ रहा है, वैसे ही पुलिस भी सर्किय हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ गई है। उनकी गतिविधियों की जांच के साथ सक्रिय और निष्क्रिय लोगों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मौजूदा समय में वह कहां हैं। इसके बारे में भी पुलिस जानकारी ले रही है। थानावार पुलिस लिस्ट लेकर उनके घर जाकर मौजूदा समय में किस हाल में हैं, क्या स्थिति है, घर हैं या बाहर हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार की है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्र के गंभीर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयार करने का निर्देश दिया है। संगीन अपराधियों की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलती है, उनकी निगरानी करती है। निगरानी में रहने के कारण वह अपराध नहीं कर पाते हैं। अगर करते हैं तो पुलिस उन पर त्वरित करवाई करत...