अलीगढ़, जुलाई 14 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण अभियान 14 अगस्त से शुरू किया जाएगा। जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। सोमवार को डीएम संजीव रंजन ने अभियान के लिए एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। पांचों तहसील के एसडीएम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए है। वहीं सभी खंड़ विकास अधिकारी को समन्वयक अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को सहायक समन्वयक अधिकारी बनाया गया है। मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्य 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए 22 सितंबर तक आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इन आवेदनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.