मैनपुरी, मई 21 -- पंचायत चुनाव अगले वर्ष होंगे लेकिन आयोग ने चुनाव से जुड़ी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से 45 दिन पहले होगी। लेकिन इससे पहले की तैयारियों में निर्वाचन आयोग अभी से ही जुट गया है। आयोग ने चुनाव के लिए आवश्यक मतपेटिकाओं की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। अगले चार माह में मतपेटिकाएं खरीदी जाएंगी। 2 माह बाद जुलाई से मतदाता सूची का अपडेशन भी शुरू करा दिया जाएगा ऐसा कहा जा रहा है। उप निर्वाचन आयुक्त संत कुमार की ओर से पंचायत चुनाव के लिए मत पेटिकाओं की आपूर्ति के संबंध में ई निविदा की कार्रवाई शुरू कराई गई है। ये कार्रवाई अगले चार माह के अंदर पूरी होगी। मतपेटिकाओं की खरीद के लिए आवश्यक बजट का इंतजाम भी किया गया है। ई टेंडर की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी। 9 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.