प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- अपना दल एस ने रविवार को गंगापार के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक की। फूलपुर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पार्टी के वक्ताओं ने पंचायत चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ लड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य जवाहर लाल पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक में अधिक से अधिक सीट जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी ठोकने की बात कही गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसकी नियमित समीक्षा करनी होगी। इसी प्रक्रिया से संगठन मजबूत बनाया जा सकता है। आगामी पंचायत चुनाव में भी मजबूत और लोकप्रिय प्रत्याशियों को जिला पंचायत के चुनाव उतार कर उनकी जीत सुनिश्चित करना भी सभी...